फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर सालों से खड़े वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

आवासीय कालोनियों और मुख्य सड़कों पर सालों से खड़े पुराने वाहनों को सीज किया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग पुलिस के साथ एक फरवरी से अभियान चलाएगा। शासन के निर्देश पर आरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम गठित हो गई है। पुलिस ने सभी चौकी क्षेत्रों को सड़कों पर खड़े पुराने वालों को चिह्नित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
शहर में कई मुख्य मार्गों और आवासीय कालोनियों की सड़कों पर सालों से पुराने वाहन खड़े हैं। किसी वाहन के कागज नहीं हैं तो अधिकांश जर्जर हाल में हैं। वाहनों की वजह से सड़कों पर दूसरे वाहनों की आवाजाही बाधित और दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों की शिकायत पर शासन ने पुलिस और आरटीओ को संयुक्त कार्रवाई कर सड़कों पर खड़े वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरटीओ सुधांशु गर्ग के मुताबिक एसएसपी स्तर पर सभी थाना एवं चौकियों को आदेश की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ऐसे वाहनों को चिह्नित कर वाहन स्वामियों से उन्हें सड़कों से हटवा रही है। आरटीओ के मुताबिक कुछ वाहन लावारिस हैं। कुछ को वाहन स्वामियों ने अभी तक नहीं हटाया है। एक फरवरी से पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। सालों से सड़कों पर खड़े वाहनों को उठाकर नजदीकी थाने में खड़ा कर सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

लावारिस होने पर उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। वाहन छुड़वाने थाने पहुंचने वाले वाहन स्वामियों से वाहनों के कागज तलब किए जाएंगे। कागज नहीं होने पर उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। वाहनों के कागज पेश करने पर भी वाहन स्वामी से वाहन खिंचवाने का खर्च वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें