फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। क्षेत्र में बिना किसी रोक टोक के दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से मुख्य मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर जाम लग रहा है। साथ ही प्रशासन की अनदेखी पर यह ओवरलोड वाहन हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

लक्सर-रुड़की, लक्सर-हरिद्वार, लक्सर-खानपुर और लक्सर-रायसी मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर रेत, बजरी, ईंट, लकड़ी व गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन 24 घंटे दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर न परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है और न प्रशासन लगाम लगा पा रहा है। इन वाहनों के चलने से उड़ रही धूल से आसपास की फसलें बर्बाद हो रही है। साथ ही यह वाहन दुर्घटनाओं का सबब भी बन रहे हैं। इनसे जाम लगना तो अब आम बाद हो गई है। तीन दिन पहले लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दोनों तरफ कई घंटे जाम लग गया था। इस संबंध में कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि समय-समय पर कोतवाली पुलिस ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाती है। पिछले दिनों ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। जल्द फिर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें