ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के एक गुट ने 14 जनवरी को होने वाले अधिवेशन और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा गया है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुख्य प्रदेश संयोजक एसपी सेमवाल का आरोप है कि दो साल के लिए चुने गए कार्यकारिणी सदस्य असंवैधानिक रूप से चार वर्ष सात माह से अपने पदों पर जमे हुए हैं। अब वे गलत तरीके संघ की मान्यता देकर 14 जनवरी को मनमाने चुनाव करवाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संगठन के संविधान के खिलाफ है। इसके विरोध में सात जनवरी को हुई बैठक में प्रदेश संयोजक मंडल का गठन हुआ था। प्रदेश संयोजक मंडल में एसपी सेमवाल को मुख्य प्रदेश संयोजक पवन पांडेय को संयोजक, गिरीश भूषण नौटियाल को गढ़वाल व प्रेम शंकर सिंह को कुमाऊं मंडल संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रदेश संयोजक मंडल ने असंवैधानिक रूप से बने सदस्यों को मताधिकार से वंचित करने और 14 जनवरी को होने वाली चुनाव कराने की प्रक्रिया का विरोध किया है।