फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-एसबीपीएस ने दिल्ली में जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

दिल्ली के संत सुजान सिंह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्वर्गीय कमला देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत लिया। फ ाइनल मुकाबले में एसबीपीएस की टीम ने आईएसएसएफ अंबेडकर कॉलेज दिल्ली की टीम को शिकस्त दी। शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के समीर छमलवाण को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों की दो-दो टीमों ने हिस्सा लिया था। फ ाइनल में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 165 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 143 रन बनाकर आउट हो गई। देहरादून के पूर्वांश ध्रुव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हर्ष छमलवाण को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का खिताब दिया गया। शिवेंद्र प्रताप को सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान दिया गया। शुक्रवार को टीम के वापस लौटने पर आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। स्कूल के निदेशक डीएस पंवार ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि विजेता टीम के छात्रों की सफ लता से अन्य युवा छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अलका राणा, कविलाश नेगी, गिरीश चमोली समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें