फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
विज्ञापन

-- जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एसबीएम का रहा बेहतर प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश ।
देहरादून में आयोजित जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। खेल प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने 9 स्वर्ण, 26 रजत और 13 कांस्य पदक हासिल किए। एसबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंद्रकुमार गोदवानी व विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न भेंटकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने बताया कि देहरादून में आयोजित हुई जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कॉलेज के आनंद यादव और मनोज प्रजापति ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी जीतकर विद्यालय के साथ ही तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आनंद यादव ने 100 मीटर, 200 व 400 मी. दौड़ में प्रथम व मनोज प्रजापति ने 800 व 1500 मी. दौड़ के साथ ही लौंग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रूबी ने 200 व 400 मी. दौड़ व लौंग जंप में बाजी मारी। विद्यालय की छात्रा मैत्री ने गोला फेंक में और छात्र सत्येंद्र ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में क्रीड़ा शिक्षक विकास नेगी और कोच प्रवीण रावत को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर मेजर गोविंद सिंह रावत, वाईपी त्रिपाठी, सुनील दत्त थपलियाल, अरविंद शाह, लखविंदर सिंह, संजीव चौधरी, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें