फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किलो मांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, विहिप ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 60 किलोग्राम अज्ञात पशु के मांस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गोवंश का मांस होने की आशंका में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर मांस जांच के लिए भेज दिया है। दोनों महिलाओं को बाद में लैंसडौन स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे गाड़ीघाट स्थित मालगोदाम तिराहे पर पांच बैगों को लेकर दो महिलाएं लकड़ीपड़ाव की ओर जा रहीं थी। तभी वहां से गुजर रहे विहिप कार्यकर्ताओं को संदेह हुआ तो उन्होंने महिलाओं को रोका। पूछताछ में पता चला कि बैगों में मोटा मांस रखा था। महिलाओं ने बताया कि वे नजीबाबाद से मांस बेचने के लिए लाए हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बाजार चौकी पुलिस इंचार्ज प्रदीप नेगी ने घटनाक्रम की जानकारी कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल को दी। महिलाओं से बरामद मांस को जांच के लिए पुलिस पशु चिकित्सालय लेकर पहुंची। इस बीच, शहर में गोवंश का मांस पकड़े जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पशु चिकित्सालय पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा। कोतवाल ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों महिलाओं की पहचान स्टेडियम कॉलोनी झूला बस्ती निवासी नूरजहां पत्नी यामीन और शकीला पत्नी मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पूरे समय पुलिस फोर्स डेरा डाले रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मांस को जांच के लिए देहरादून अथवा मथुरा लैब भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें