गोपेश्वर। भारत-चीन सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए बाड़ाहोती गई चमोली प्रशासन की टीम रविवार को लौट आई है। टीम को सीमा क्षेत्र में सब कुछ सामान्य मिला। जोशीमठ से प्रशासन की 19 सदस्यीय टीम 13 जून को बाड़ाहोती के लिए रवाना हुई थी। विभिन्न पड़ावों पर रात्रि प्रवास के बाद टीम बाड़ाहोती क्षेत्र में पहुंची।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक टीम के सदस्यों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में बह रही होतीगाड़ को भी पार किया। यहां कुछ देर निरीक्षण के बाद टीम सैन्य कैंप में लौट आई। इस बार के निरीक्षण में टीम को सीमा क्षेत्र में सब कुछ सामान्य मिला है। पिछले दिनों बाड़ाहोती क्षेत्र में चीन की ओर से दो हेलीकाप्टरों की घुसपैठ से देशभर में हलचल मची थी। इसके चलते टीम का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बता दें कि चमोली प्रशासन की टीम साल भर में चार बार सीमा क्षेत्र के निरीक्षण पर जाती है।