फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर का बेटा नशे के जखीरे समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
ज्वालापुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सत्तार के बेटे सहित दो युवकों को नशे के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 41 नशीले इंजेक्शन, सीरिंज और नशीले कैप्सूल सहित 150 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


ज्वालापुर पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि दो युवक वाल्मीकि बस्ती की तरफ से नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल, चरस लेकर कस्साबान की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहरून पुत्र सत्तार निवासी कस्साबान और आवेश पुत्र मेहराज निवासी बाबर कालोनी ज्वालापुर बताया। उनके कब्जे से नशे के 41 इंजेक्शन, सीरिंज, कैप्सूल के अलावा 150 ग्राम चरस भी बरामद हुई। शहरून का पिता सत्तार ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



पुलिस को सूचना मिली है कि सत्तार इन दिनों ज्वालापुर में सट्टे की खाईबाड़ी का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। जबकि उसका बेटा नशे के कारोबार से जुड़ा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सत्तार के बेटे शहरून सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नशे पर टिके हैं कई मेडिकल स्टोर
पंचपुरी और आसपास के देहात में कई मेडिकल स्टोर ऐसे भी हैं, जिनका पूरा धंधा नशीले इंजेक्शन और नशीले कैप्सूल पर टिका है। इनमें कई मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ गांवों में तो परचून की दुकानों तक पर नशे की सामग्री बेची जा रही है। ड्रग्स विभाग की लापरवाही के चलते तेज से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है। दिन भर भीख मांगने वाले फक्कड़ बाबाओं से लेकर कम उम्र के नौजवान मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाएं और इंजेक्शन लेते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। लेकिन ड्रग्स विभाग गहरी नींद में है। ज्वालापुर बाजार, ईदगाह रोड, मेन रोड, कनखल, उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला, बहादराबाद, सराय, गाढ़ोवाली, सीतापुर आदि गांवों में भी मेडिकल स्टोर नशा परोस रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें