फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकार की प्रताड़ना से क्षुब् ध युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धनौरी।
कथित साहूकार की प्रताड़ना से परेशान और पत्नी के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध एक युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की गंगनहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया।


बहादराबाद थाना के दौलतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र झल सिंह को सोमवार शाम छह बजे गांव के ही एक कथित साहूकार ने फोन कर अपने खेत पर बुलाया। आरोप है कि पहले तो साहूकार ने उसे कर्ज चुकाने के नाम पर प्रताड़ित किया। और बाद में युवक की पत्नी के चरित्र को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे क्षुब्ध युवक ने घर पहुंचकर पत्नी के साथ मारपीट की। उसके बाद आत्महत्या करने के लिए करंट से मरने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल से उसे बिजली के तार से दूर किया। मंगलवार की सुबह पांच बजे युवक घर से निकल गया तथा फोन कर अपने परिजनों को गंगनहर में कूदने की की जानकारी दी। सूचना पर बहादराबाद थाने के एसआई विजयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की लेकिन युवक का कोई पता नही चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहादराबाद थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। बताया गया कि विपिन ने आरोपी साहूकार से कुछ पैसा उधार लिया था उसका भुगतान भी कर दिया था, लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज के कारण उसे सूदखोर के जंजाल से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें