फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरु तेगबहादुर के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु तेगबहादुर के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके बलिदान के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी भी निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, गुलजार सिंह, आशा थपलियाल, रेखा रानी, छत्रपाल सिंह आदि ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर सिक्खों के नौवें गुरु थे। इस दौरान भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला की शहीदी को भी इस अवसर पर नमन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से होते हुए मंडी चौक, अजीत नगर गुरुद्वारा तक प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने माथा टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें