एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने फ्लैट बुक कराकर मनमुताबिक फ्लैट नहीं दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो एक चेक दे दिया। यह चेक भी बाउंस हो गया। मामले में राजपुर पुलिस जांच कर रही है।
मामले में पीड़ित ने डीजीपी कार्यालय में शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार निवासी अपर सारथी विहार, हरिद्वार रोड ने धोरणखास स्थित खैर डेवलपर्स के प्रोजेक्ट में तीन बेडरूम फ्लैट बुक कराया था। आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण उम्मीद के मुताबिक नहीं किया। इस पर उन्होंने अपने एडवांस दिए साढ़े 13 लाख रुपये वापस मांगे। बिल्डर ने इसके चेक दे दिए। जाखन चौकी प्रभारी योगेश पाण्डेय ने बताया कि चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ने डेवलपर्स की संचालक मोनिका अधलखा और गगन अधलखा से रकम मांगी। उन्होंने वापस नहीं लौटाई। इसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मा.सि.रि.