फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 संपर्क मार्गों पर आवाजाही बहाल

विज्ञापन
चकराता में हुई बारिश से दारागाड़-कथियान संपर्क मार्ग पर आया मलबा। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जौनसार बावर क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से बंद हुई 13 सड़कों पर शुक्रवार को यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं, शुक्रवार को बारिश से क्षेत्र कई और मार्ग बंद हो गए। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते बुधवार देर रात त्यूनी-चकराता, साहिया-क्वानू, कांडा बैड-टयूटाड़, बाणा-चिल्हाड, फनार संपर्क मार्ग, बानपुर, रायगी-कुल्हा, अटाल-सैंज, छाछवाखेड़ा, उबरेऊ, कंधार, साहिया-अलसी, शंभू की चौकी समेत 13 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। सड़कों पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए थे। इससे फसलों से लदे वाहन बीच सड़क में जगह-जगह फंसे हुए थे। फसलों के सही समय पर मंडी न पहुंचने से काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। शुक्रवार को विभाग ने जेसीबी लगा यातायात बहाल कराया। इससे 40 से अधिक गांवों की आबादी ने राहत की सांस ली।
---
अब ये मार्ग हुए बंद
लोनिवि चकराता अंतर्गत दारागाड-कथियान, ककनोई मार्ग, मलेथा, रड़ू-मुंधोल संपर्क मार्ग शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बीच जगह-जगह बंद हो गए। इन संपर्क मार्गों से करीब 15 गांव की आवाजाही जुड़ी हुई है। प्रभावित ग्रामीण मान सिंह नेगी, अजब सिंह, शूरवीर सिंह, बुद्धि सिंह आदि ने विभाग से शीघ्र ही सड़कों पर आवाजाही बहाल कराने की गुहार लगाई है। लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी भेज दी गई है। शनिवार सुबह तक यातायात बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें