फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय अध्यक्ष और धर्मेंद्र महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से विजय प्रसाद खाली को अध्यक्ष चुना गया।
बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रांतीय कार्यालय में कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी अजय बेलवाल के नेतृत्व में हुआ। इसमें धर्मेंद्र कुमार चौधरी को महामंत्री, पूरन सिंह मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष हल्द्वानी, पंकज मार्तोलिया को उपाध्यक्ष देहरादून, ललित प्रसाद जोशी को संगठन मंत्री ऊधमसिंह नगर, गौरव बड़थ्वाल को संयुक्त मंत्री देहरादून, नीलम मैखूरी को संगठन मंत्री महिला, कुशाल सिंह राणा को प्रचार मंत्री, हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष, कौशल कुमार पांडे को संपरीक्षक मनोनीत किया गया। वहीं, मीरा देवी, कमल सिंह बिष्ट डीडीहाट, अर्जुन सिंह बिष्ट रानीखेत, अंकित कंडवाल कोटद्वार, हरीश भट्ट, उत्तरकाशी, सुमित, श्वेता, आलोक सक्सेना हल्द्वानी, दीपक गुसाईं हरिद्वार और अनिरुद्ध कठैत देहरादून को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस दौरान समन्वय समिति के संरक्षक इ. योगेन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष प्रवीन सिंह रावत ने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि राजकीयकरण तथा वेतन भत्तों आदि समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द रुपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एलडी भट्ट, डीपी डंगवाल, मनमोहन सिंह नेगी, ललित पुरोहित, भगवती प्रसाद, प्रदीप पुनेठा, खीमानंद जुयाल, विजय ग्वाला, प्रमेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें