फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो::: 14 महिलाओं को फ्लो अचीवर्स अवार्ड से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित फ्लो अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। फैशन डिजाइनर अंजू मोदी को लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कार्यक्रम में नवनियुक्त चेयरपर्सन नाज़िया इजुद्दीन ने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें अंजू मोदी, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉ. वीना खंडूरी, रिधि मेहरा, आरुषि निशंक, नूपुर अग्रवाल, देवांशी राणा, राधिका झा, लेफ्टिनेंट कमांडर पी. स्वाथी, करिश्मा मंगा बेदी, विंग कमांडर अनुपमा जोशी गुसाईं, लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी और प्रेरणा दांगी को फ्लो अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट फ्लोय लेखक और उद्यमी डॉ कुसुम अंसल ने दीप जलाकर किया। उसके बाद पूर्व चेयरपर्सन शिल्पी अरोड़ा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उत्तराखंड में पिछले 15 महीनों के काम की जानकारी दी। आयोजित टॉक सेशन सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अंजू मोदी, लेफ्टिनेंट कमांडर पी स्वाथी और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने दर्शकों को संबोधित किया। समारोह में देशभर की करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर किरण भट्ट टोडरिया, पूजा अग्रवाल, शिल्पी गोयल, अनुपमा खन्ना, कोमल बत्ता, सारिका पंची, राशी सिंघल और नैना काचरु आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें