फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों पर रोक

विज्ञापन
उज्ज्वला योजना - फोटो : Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (Official Website)
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून

विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता की वजह से तेल कंपनियों ने केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर रोक लगा दी है। इससे जिलेभर में 21 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अधर में लटक गए हैं। तेल कंपनियों ने आचार संहिता हटने के बाद कनेक्शन जारी करने की बात कही है।


केंद्र की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तेल कंपनियां प्रत्येक गरीब परिवार को गैस कनेक्शन मुहैया करा रही हैं। वर्तमान में भी प्रत्येक एजेंसी पर रोजाना करीब दो सौ गरीब परिवार आवेदन करते हैं। चार दिन पहले निर्वाचन आयोग की ओर से लगाई गई आचार संहिता के बाद योजना पर भी कुछ समय के लिए रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अधिकारियों की मानें तो दून में करीब 21 हजार आवेदन विभिन्न एजेंसियों में डंप पड़े हैं। अब आचार संहिता हटने के बाद ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके अलावा नए आवेदन भी स्वीकार करना बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें