बीएड-टीईटी प्रशिक्षितों का सचिवालय कूच पांच को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीएड-टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार पांच मार्च को सचिवालय कूच करेंगे। बृहस्पतिवार को बीएड-टीईटी प्रशिक्षित महासंघ के बैनर तले प्रशिक्षितों ने धरनास्थल बैठक आयोजित की। जिसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि नौकरी के लिए प्रशिक्षितों की आयु सीमा पूरी होने जा रही है लेकिन सरकार भर्ती की विज्ञप्ति नहीं निकाल रही है। इससे प्रशिक्षितों में रोष है। इस दौरान बलवीर बिष्ट, अरविंद राणा, हरी प्रसाद थपलियाल, उमाकांत पंत, गिरीश जोशी, सीमा नौटियाल, अनीता जोशी, अंजू कोठियाल आदि मौजूद रहे।