ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दिल्ली में 21 फरवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्य टीम रविवार को चुन ली गई है। टीम के लिए तीन दिन तक रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रविवार को फाइनल टीम का चयन किया गया। टीम में रजत भाटिया (कप्तान), करनवीर कौशल, वैभव पंवार, अवनीश सुधा, संयम अरोड़ा, सौरव रावत, विजय शर्मा, हिमांशु बिष्ट, सन्नी राणा, सन्नी कश्यप, दीपक धपोला, गिरीश रतूड़ी, रोहित डंगवाल, शिवम खुराना व गौरव सिंह।