फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वीरता भरा है नागा रेजीमेंट का इतिहास’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दो नागा रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी यूनिट का 35वां स्थापना दिवस रविवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा परिसर में धूमधाम से मनाया। दो नागा रेजीमेंट के प्रथम कमान अधिकारी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) पीएस सजवाण ने कहा कि दो नागा रेजीमेंट का इतिहास शानदार रहा है। रेजीमेंट के अफसरों को बैटल ऑनर, थियेटर ऑनर के साथ ही आर्मी चीफ के प्रशस्तिपत्र, महावीर चक्र आदि मेडल मिले हैं, जो रेजीमेंट की वीरता को दर्शाता है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीके बडोला, कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी नैथानी, कर्नल (सेवानिवृत्त) एसएस रौतेला, सूबेदार (सेवानिवृत्त) जीवनलाल, सूबेदार (सेवानिवृत्त) महादेव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें