फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम का अधिशासी अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम का अधिशासी अभियंता निलंबित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पेयजल निगम के पौड़ी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार विकास को निलंबित कर दिया गया है। योजनाओं में अनियमितताओं, सूचना आयुक्त के निर्देशों का पालन न करने और कार्य में लापरवाही के उन पर लगे आरोपों को कार्रवाई का आधार बनाया गया है। सतर्कता अधिष्ठान के स्तर पर की जा रही खुली जांच में असहयोग का भी उन पर आरोप है। प्रबंध निदेशक भजन सिंह ने निलंबन आदेश जारी करते हुए उन्हें इस अवधि में मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रबंधन निदेशक ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता सतर्कता अधिष्ठान की खुली जांच में सहयोगात्मक रवैया नहीं अपना रहे हैं। इस जांच में आरोेपों की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपों के संबंध में अधिशासी अभियंता को समय-समय पर जवाब देने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेडिकल छुट्टी से वापस लौटने के बाद भी आरोप पत्र का जवाब नहीं दिया गया। दूसरी तरफ, जब इस संबंध में सुजीत कुमार विकास से संपर्क किया गया, तो उन्होंने निलंबन की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि निलंबन आदेश प्राप्त होने की स्थिति में ही वह अपना पक्ष रखेेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें