चंबा (टिहरी)। संगठन-24 की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता व राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा के जन्मदिन पर क्षेत्र के 22 छात्रों के कौशल विकास के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् धूम सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर दक्षता वर्तमान समय की मांग है। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने सुशील बहुगुणा की किताब ‘सामाजिक चिंतन’ का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने 13 दिव्यांगजनों को कान की मशीन, दो छड़ी और कंबल वितरित किए। इस मौके पर प्रभा रतूड़ी, सुनैना शाह, इंद्र सिंह नेगी, रघुवीर रावत, दिनेश उनियाल, रविंद्र सेमवाल, पदम गुसाईं, शांतनु उनियाल, प्रदीप कोठारी, संजय बहुगुणा, विनीत डोभाल, जयपाल रावत, शक्ति जोशी मौजूद रहे।