फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में 614 छात्रों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बंकिम मेमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने मंगलवार को हेल्थ फॉर यूथ के लिए मैराथन का आयोजन किया। पुल नंबर एक पार डाकपत्थर खादर बस्ती से शुरू हुई मैराथन डाकपत्थर बैराज तक आयोजित की गई। 8 किमी मैैराथन में 42 विद्यालयों के 614 छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

मैराथन में सीनियर बालिका वर्ग में डाकपत्थर महाविद्यालय की नीतू चौहान प्रथम, जैन बालिका इंटर कॉलेज की रक्षा पांडेय द्वितीय और डाकपत्थर महाविद्यालय की दिव्या चौहान तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में मयंक चौहान महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर प्रथम, अनिल चौहान एआरवी इंटर कॉलेज द्वितीय, सागर कुमार राइंका हरबर्टपुर तृतीय रहे। जबकि, जूनियर बालक वर्ग में मनीष चौहान सेंग्विन पब्लिक स्कूल प्रथम, निखिल बिष्ट सैपियंस स्कूल लाइन जीवनगढ़ द्वितीय व मनोज कुमार सैंग्विन पब्लिक स्कूल तृृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में बनीता चौहान प्रथम, पल्लवी भारद्वाज द्वितीय, अमिषा चौहान तृतीय रहीं। इससे पूर्व मैराथन को फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात, डॉ. दिनेश भंडारी ने हरी झंडी दिखाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि अधिकांश युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ ही समाज में भी विकृतियां पैदा हो रहीं हैं। जबकि, कुछ युवा काम की आपाधापी में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहते हैं। देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर है। स्वस्थ युवा ही समाज व देश के विकास में योगदान दे सकता है। इस दौरान रूपा शर्मा, राजीव अग्रवाल, डॉ. विरेंद्र चौहान, जेके जैन, नीरज अग्रवाल, शिवांगी बॉबी नौटियाल, देवानंद पासी, कुंवर पाल सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें