फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला प्रभावित क्षेत्रों में लगाए जाएं सूचना पट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

सड़कों पर पाला पड़ा होने और इसमें फिसलकर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पाला प्रभावित क्षेत्रों में सूचना पट लगाए जाने की मांग की है। एसडीएम चकराता के माध्यम से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लोगों की जान माल से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर कोरुवा क्षेत्र के एक किमी के इलाके में तनदावा क्वारना धार, चकराता मसूरी मार्ग पर चोरानी क्षेत्र में और चकराता त्यूनी मार्ग पर जंगलात चौकी से लेकर लोखंडी के बीच जगह-जगह पाला पड़ रहा है। इसमें फिसलने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के अध्यक्ष भीम दत्त, सभासद कैंट कमल रावत, आनंद राणा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा, दिनेश चांदना, पंकज जैन, प्रदीप जोशी, राजेश्वर वर्मा, केशर चौहान, राजेंद्र चौहान, साकेत महेश्वरी, सुनील जैन, अमित जोशी, प्रताप चौहान, तीर्थ कुकरेजा, राजेंद्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें