उत्तरकाशी। सिक्योर हिमालय परियोजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा चयनित गांवों के प्रतिनिधियों को परियोजना की जानकारी दी गई।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक संदीप कुमार ने बताया कि हिम तेंदुए व उच्च हिमालयी क्षेत्रों के अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए विश्व स्तर पर सिक्योर हिमालय परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत संकटग्रस्त वन्य जीवों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए इनके आवास व भोजन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन पंवार, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राणा, प्रभागीय वनाधिकारी आरबी यादव, उप वन क्षेत्राधिकारी एलआर आर्य, यूएनडीपी के सहयोगी उम्मेद सिंह, भारतीय वन्यजीव संस्थान की विशेषज्ञ दीपिका क्षेत्री आदि मौजूद रहे।