फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद दबंग कर रहे फसल की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जिला प्रशासन को सोलानी नदी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को तीन महीने में हटाने के आदेश के बाद भी कुछ दबंग फसल की कटाई कर रहे हैं। क्षेत्र के एक किसान ने तहसील प्रशासन से दबंगों की शिकायत की है। किसान ने चेतावनी दी कि यदि तहसील प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होती है तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

खानपुर ब्लॉक क्षेत्र के अब्दीपुर गांव के पास सोलानी नदी क्षेत्र की भूमि पर कुछ किसानों ने अवैध कब्जे कर फसल उगा ली थी। मामले में धर्मपुर के किसान राजपाल ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट आदेश पर लक्सर तहसील प्रशासन ने भूमि पर खड़ी अब्दीपुर, धर्मपुर, गोवर्धनपुर, सिकंदरपुर व राजपुर के कुल 24 किसानों की धान व गन्ने की फसल कुर्क कर ली थी। किसान राजपाल का आरोप है कि रोक के बावजूद दबंग फसल काट रहे हैं। बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन को भी की है, मगर दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसान ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न हुई तो अनशन करेंगे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जरूरत पड़ी तो पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। --कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें