फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मी टू इफेक्ट : कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महिलाओं का उत्पीड़न और अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगा कर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को एश्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पार्टी नेता खुलकर पैरोकारी कर रहे हैं।
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता महिलाओं का यौन शोषण कर रहे हैं। शिकायत करने वाली पीड़िताओं को धमकाने और मैनेज करने का प्रयास किया जाता है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। दिल्ली और कोलकाता के बाद अब उत्तराखंड के बड़े नेता पर इस तरह के आरोप लगने से साफ हो जाता है कि भाजपा नेताओं की नीयत साफ नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा को अपने नेताओं को भी इसकी सीख देनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में कमलेश रमन, गरिमा दसौनी, विमला मन्हास, रितु नंदा, सरोज खान, रीना सिंघल, सरला देवी, सोनिया, रुचिका शर्मा, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा, मनजीत शाह, रितु ओबरॉय, सविता प्रजापति, अनिता दास, मालती देवी, परणीता बड़ोनी, शांति रावत, सुशीला शर्मा, दीपशिखा शर्मा, जयवती, अल्पना जदली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मी टू के आरोपी को करें गिरफ्तार
प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल और चरित्र सबके सामने आ गया है। एक के बाद एक भाजपा नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। इसमें ज्यादातर बड़े नेता शामिल हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपाई
देहरादून। वार्ड 29 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी निखिल कुमार के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सभी का स्वागत किया। निखिल कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का निगम की सत्ता में आना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें