फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निकलने से पहले देख लें रूट प्लान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों के धरना प्रदर्शन की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने चार जगह बैरियर और नौ जगह रूट डायवर्ट किया है। शहर में जाने के लिए किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस ने लोगों से रूट प्लान के अनुसार मार्ग के प्रयोग की अपील की हैं।
----
ये रहेगा रूट
- समस्त भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया से रायपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से भेजे जाएंगे।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला, रिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
- मोहकमपुर से शहर में आने वाले वाहन जोगीवाला से 6 नंबर पुलिया, नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए आएंगे।
- संभावित जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा। इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में खड़े किए जाएंगे।
- डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी। जो कैलाश अस्पताल से यू टर्न लेंगी।
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में डायवर्ट किया जाएगा।


यहां लगे हैं बैरियर
प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, हरिद्वार बाईपास और डिफेंस कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें