अतिक्रमणकारियों की मदद करने वालों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी अतिक्रमणकारियों की मदद करेगा तो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स को कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईआरडीटी सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अतिक्रमण हटाने में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण की सूचना नहीं देने नाराजगी जताई और अतिक्रमणकारियों की मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
===
टीम ने चिह्नित किए 182 अतिक्रमण
देहरादून। अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने बुधवार को 182 अतिक्रमण चिह्नित किए। एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 3321 अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। वहीं, 6630 अतिक्रमण चिह्नित करने के साथ ही 108 भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया मौसम ठीक होने पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।