फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में जल्दबाजी न करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो / अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून ।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने टास्क फोर्स अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने में जल्दबाजी न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों की जांच और आश्वस्त होने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा न हो कि जल्दबाजी में किसी का वैध निर्माण टूट जाए।
विज्ञापन

फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में शामिल होने सुभाष रोड स्थित एक होटल में पहुंचे अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रीतम सिंह से ज्यादा हमें लोगों की चिंता है। कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि भाजपा लोगों को उजाड़ रही है, यह पूरी तरह गलत है। कोर्ट के आदेश पर ही सरकार काम कर रही है। मेरा एमडीडीए और सरकार की अन्य एजेंसियों से अनुरोध है कि पुराने अतिक्रमण को तोड़ने से पहले अच्छी तरह नक्शे व अन्य दस्तावेज जरूर देख लें। ऐसा न हो कि आपने तोड़ दिया और पता चला कि अतिक्रमण था ही नहीं तो बहुत बड़ा नुकसान होगा, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। अधिकारी जल्दबाजी में कुछ न करें। सब कुछ देखने के बाद ही अतिक्रमण हटाया जाए। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए लेकिन आम लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें