फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
28 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को पथरीबाग स्थित ब्लैसिंग फार्म में समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। जिसमें 28 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
शनिवार को समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर-कन्या की सजावट तक की व्यवस्था समिति की ओर से की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में 15 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पिछले वर्ष समारोह में 13 हजार लोग शामिल हुए थे। समिति सात वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों का विवाह कराती आ रही है। जिसमें अब तक 90 कन्याओं का विवाह कराया चुका है। इस बार 28 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
---------------
कन्यादान के लिए करें सहयोग
शास्त्रों में कन्यादान को महादान बताया गया है। समिति की ओर से इस सामूहिक कार्यक्रम में लोगों से सहयोग की अपील गई है। इसके लिए 9897019844, 9410558668 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


घोसी गली मंदिर से 28 दूल्हों की निकलेगी बारात
समिति के मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा ने बताया कि सुबह दस बजे घोसी गली स्थित पंचायती मंदिर से 28 दूल्हों की बारात बैंडबाजों के साथ पलटन बाजार, धामावाला, झंडा बाजार, सहारनपुर चौक से पटेलनगर चौक होते हुए पथरी बाग स्थित ब्लैसिंग फार्म पहुंचेगी। उन्होेंने कहा कि समिति सीता रसोई का आयोजन करने पर विचार कर रही है, जिसमें हर सप्ताह 200 जरूरतमंदों को भोजन कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें