फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में पंचकर्म से होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय इलाकों में पंचकर्म से होगा इलाज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
देश के बड़े निजी आयुर्वेदिक अस्पतालों की तर्ज पर अब राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी मरीजों को आयुर्वेद की पंचकर्म पद्धति से इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से गंभीर रोगों से निजात दिलाई जा सके, इसके लिए राज्य के 36 आयुर्वेद अस्पतालों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। पंचकर्म के जरिये इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने 72 प्रशिक्षित पंचकर्म सहायकों की नियमित तौर पर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 117 आयुर्वेद चिकित्सालय संचालित हैं। इन अस्पतालोें में आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा सुविधा किसी भी अस्पताल में नहीं है। अब सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के जरिये गंभीर मरीजों के इलाज का निर्णय लिया है, जिसके लिए राज्य के 36 अस्पतालों में पंचकर्म पद्धति से इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए 72 पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में पंचकर्म के जरिये इलाज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पंचकर्म आयुर्वेद की ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसके लिए जरिये गंभीर बीमारियों को दूर किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें