फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर तक राज्य का हर घर होगा जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
30 दिसंबर तक राज्य का हर घर होगा जगमग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
केंद्र सरकार की ओर से संचालित सौभाग्य योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत आगामी 31 दिसंबर तक राज्य में 417000 बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। यूपीसीएल के निदेशक (परिचालन) अतुल कुमार अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यालय में अभियंताओं, फील्ड अफसरों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।
निदेशक ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत राज्य में एक लाख बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए जाने हैं, जबकि सौभाग्य योजना के तहत 317000 परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों योजनाओं में मिलाकर राज्य में कुल 417000 ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है जिन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाना है।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि अब तक दोनों योजनाओं के तहत 55000 घरों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं, जो लक्ष्य से काफी कम हैं। दोनों योजनाओं के तहत 31 दिसंबर तक हर हाल में राज्य के सभी घरों को बिजली कनेक्शन दिए जाने हैं। उन्होेंने लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि दोनों योजनाओं का साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे हासिल करना जरूरी है। इन योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा के साथ ही मासिक समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों ही मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक परिवार को निशुल्क कनेक्शन दिया जाता है। जबकि सौभाग्य योजना के तहत अन्य सभी वर्ग के लोगों को कनेक्शन दिया जाता है। ये दोनों ही मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। जिनकी केंद्र स्तर पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें