फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना नदी से हटाई जाए सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पेयजल निगम के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर रिस्पना नदी के बीचोंबीच डाली गई सीवर लाइन को हटाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने 10 दिन में लाइन का दोबारा सर्वे व्यवस्था न सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पेयजल निगम पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता मुख्यालय वीसी पुरोहित से वार्ता की। पूर्व विधायक ने रिस्पना नदी के बीचोंबीच सीवर लाइन डालने को गलत बताया। कहा कि नदी के बीचोंबीच सीवर लाइन डालकर मोथरोवाला के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दी गई है, जबकि पहले सर्वे में निर्णय लिया गया था कि रिस्पना के बीचोंबीच सीवर लाइन नहीं डाली जाएगी। रिस्पना नदी में बाढ़ की स्थिति आने पर इससे सीवर लाइन को भी क्षति होगी। ऐसा होने से सीवर लाइन के लिए खर्च किए जा रहे नौ करोड़ की धनराशि बर्बाद हो जाएगी। वहीं, सीवर लाइन व मेनहोल चेंबर की साफ-सफाई न होने से नदी प्रदूषित होगी, लोगों के घरों में गंदा पानी भरेगा। इस मौके पर लालचंद शर्मा, आनंद त्यागी, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, अशोक कोहली, भूपेंद्र बिष्ट, सोम प्रकाश, उदयवीर, मनोज कुमार, जहांगीर खान, मोहन सिंह नेगी, दिनेश भंडारी, अशोक शर्मा, राजेंद्र खन्ना, बलराज, दिनेश नेगी, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान, ओमी यादव, तरुण, मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें