फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच कर रहे ऑटो रिक्शा संचालकों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल व एलपीजी से संचालित गाड़ियों का रिप्लेशमेंट यथावत रखने, किराया मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने समेत सात सूत्री मांगोें को लेकर दून ऑटो रिक्शा यूनियन के बैनर तले ऑटो रिक्शा संचालकों ने शनिवार को सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने ऑटो रिक्शा संचालकों को सेंट जोसेफ स्कूल के पास रोक लिया और सचिवालय बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद ऑटो रिक्शा संचालकों ने परिवहन मुख्यालय पहुंचकर अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दून ऑटो रिक्शा यूनियन ऑटो रिक्शा संचालक विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष बालेंद्र तोमर, महामंत्री मनिंद्र सिंह की अगुवाई में सचिवालय जा रहे थे। सीओ जया बलूनी की अगुवाई में पुलिस ने ऑटो संचालकों को सेंट जोसेफ स्कूल के पास रोक लिया। पुलिस ने सचिवालय जा रहे ऑटो रिक्शा संचालकों को सचिवालय बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा संचालकों के प्रतिनिधिमंडल को परिवहन मुख्यालय पहुंचाया। जहां ऑटो रिक्शा संचालकों ने अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह से वार्ता कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑटो के संचालन की सीमा 25 से बढ़ाकर 45 किमी करने, किराया मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, ऑटो का न्यूनतम किराया 35 रुपये करने, ई-रिक्शा संचालन से संबंधित कई मांगें शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष बालेंद्र तोमर, महामंत्री मनिंद्र सिंह, शहजाद, बिलाल कुरैशी, शमीम, शेखर मलिक, महेंद्र सिंह नेगी, मदन, अमित गुप्ता, हिमांशु तोमर, नवनीत, रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें