ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
कोइंबटूर में चल रही 16वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देहरादून की रोजी पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रोजी ने 51 मिनट 44 सेकेंड में 10 किमी वॉक रेस पूरी कर गोल्ड जीता।
रोजी के प्रशिक्षक अनूप बिष्ट ने बताया कि रोजी रायपुर में रहती हैं और इंटरमीडिएट की छात्रा है। उनके पिता किसान है। बताया कि रोजी पिछले काफी समय से उनसे कोचिंग ले रही हैं। वह एक अच्छी वॉक रेसर है यह उसने साबित भी करके दिखा दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना रोजी के साथ ही हमारे उत्तराखंड के लिए भी गर्व की बात है। बताया कि चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर 51 मिनट 51 सेकेंड के साथ गुजरात की मंजू रानी रही, जबकि तीसरे स्थान पर 52 मिनट आठ सेकेंड में हरियाणा की स्नेहा ने रेस पूरी की। बताया कि रोजी का भाई इंद्रजीत पटेल ने भी लांग रेसर है। वह पांच हजार और दस हजार रेस में भाग लेता है। वर्तमान में ओएनजीसी में तैनात है।