ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एसएफआई जनवादी नौजवान सभा तथा सीटू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लैंसडान चौक पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर बलात्कार के दोषियों को संरक्षण लेने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ प्रशासन की बात करने वाली बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर की घटना की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर सीटू के जिला सहसचिव हिमांशु चौहान, शैलेंद्र परमार, सोनाली, सुप्रिया, युमन, सोनल, मोनिका, निलेश आदि मौजूद रहे।