फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज मोड़ और ओवरस्पीड बन रहे दुर्घटना का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र में तीव्र मोड़ और ओवरस्पीड दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। आईआरटीई की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन मसूरी क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया। वहीं, इंटरसेप्टर के जरिये वाहनों की रफ्तार भी जांची।
विज्ञापन

टीम ने लाइब्रेरी चौक के सामने मौजूद वोटल नेक प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जिसे लेकर टीम ने चौक की चौड़ाई बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं, मसूरी रोड में इंटरसेप्टर के जरिये वाहनों की गति सीमा का आंकलन किया गया। मसूरी क्षेत्र में पड़ने वाले ब्लैक स्पॉटों को लेकर एनएच और लोनिवि की ओर से किए गए कार्यों का भी टीम ने जायजा लिया। टीम ने दुर्घटनाओं के कारणों का वीडियो और फोटोग्राफ आदि भी लिया, जिससे भविष्य में यहां होने वाली दिक्कतों से निजात मिले। किंक्रेग से लाईब्रेरी चौक से माल रोड़ से पिक्चर पैलेस से किंक्रेग तक यातायात सही तरीके से चलाने के लिए रूट मैप बनाया गया। धनोल्टी रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र मंकी बैंड व जेपी बैंड में जाकर वीडियो और फोटो आदि ली। वहीं, सड़क की नाप कर अन्य डाटा एकत्र किया, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। आईआरटीई की टीम आज बुधवार को देहरादून शहर के आंतरिक क्षेत्र में यातायात संबंधी समस्याओं, ब्लैक स्पॉट, वोटल नेक प्वाइंट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ यातायात निरीक्षक राजीव रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें