फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न सेक्टर ने असम को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ओएनजीसी अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में वेस्टर्न सेक्टर ने असम को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। टीम के लिए सचिन ने 61वें मिनट में गोल दागा। वेस्टर्न सेक्टर के ही विजेंद्र को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, फेयर प्ले ट्रॉफी सदर्न सेक्टर को दी गई।
विज्ञापन

ओएनजीसी के डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में 21 मार्च से शुरू हुई प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक-प्रधान निगमित प्रशासन प्रीता पंत व्यास ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक -प्रधान ओएनजीसी अकादमी वाईके श्रीवास्तव , महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमरेंद्र साहू और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके हटवाल रहे। इस दौरान प्रभारी मुख्यालय खेल विभाग रजनीश बडोनी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश मोहन बंगारी, एमएस असवाल, संजय भट्ट, विक्रम बिष्ट, जेएस चुग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें