फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से भी निपटने में सक्षम होगा एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने गैस रिसाव जैसे हादसाें से निपटने की तैयारी पुख्ता कर ली है। इसी कड़ी में 14 कर्मचारियाें को दिल्ली में एनडीआरएफ से प्रशिक्षण का काम पूरा हो गया है। दूसरे चरण में करीब 20 लाख रुपये से अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) प्राकृतिक आपदा के साथ जल्द ही रासायनिक और परमाणु से जुड़ी आपदाओं से भी निपटने में सक्षम हो जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक (एसडीआरएफ) संजय गुंज्याल के मुताबिक, सिडकुल और जल संस्थान के वाटर वर्क्स में दो बार गैस रिसाव में यह बात सामने आई है कि फायर सर्विस के पास ऐसी विपरीत परिस्थितियाें से निपटने के लिए न तो प्रशिक्षण है और न संसाधन। इसी लिहाज से एसडीआरएफ को तैयार किया जा रहा है। एनडीआरएफ से बात कर एसडीआरएफ के 14 कर्मचारियों को दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। यही नहीं अगले वित्तीय वर्ष में करीब 20 लाख रुपये के उपकरण खरीदने को प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें