फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन भता काटे जाने पर भड़के कर्मचारी, मत्स्य निदेशालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग में कर्मचारियों का वाहन भत्ता काटे जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी जताते हुए बुधवार को मत्स्य निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वाहन भत्ता कटौती निरस्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मत्स्य निदेशालय में एकत्र हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि कई विभागों में भी कर्मचारियों के वाहन भत्ते में कटौती की गई है। इसके अलावा सचिवालय कैडर के अधिकारी को विभाग में निदेशक बनाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में 23 फरवरी को आबकारी आयुक्त, राजस्व विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली, शक्ति प्रसाद भट्ट, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश प्रसाद ममगाई, गिरजानंदन सेमवाल, सीपी सुयाल, पीएस बडोनी, गुड्डी मटूड, अंजू बडोला, बीएस रावत, भानू प्रताप रावत, राजेश प्रसाद, बीएस सजवाण, विनोद तिवारी, कैलाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें