फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में 17 को कराएं मुफ्त स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से 17 फरवरी को पौड़ी के जिला चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें न केवल दवाएं मुफ्त दी जाएंगी, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच भी फ्री होगी। 18 फरवरी को कोटद्वार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि दोनों शिविरों में पंजीकृत रोगियों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
17 फरवरी को राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में लगने वाले शिविर का शुभारंभ पौड़ी विधायक मुकेश कोली करेंगे। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि शिविर में अस्पताल के मेडिसिन विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, नाक-कान-गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, दंत रोग विभाग एवं त्वचा रोग विभाग के विशेषज्ञ रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। रोगी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समय-समय पर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन का ध्येेय है कि पहाड़ एवं सीमांत उत्तर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक जरूरतमंद लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही रियायती दराें पर गरीबों को उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें