फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक सूचना आयोग में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आदेशों का पालन न होने पर उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने राजाजी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक किशन चंद को तलब किया है। आयोग की उप सचिव शालिनी नेगी ने आठ मार्च को लिखित स्पष्टीकरण एवं समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता ऋषिकेश निवासी विनोद कुमार जैन ने राजाजी टाइगर रिजर्व में हुए कुछ कार्यों एवं फायर वाचरों की तैनाती के संबंध में कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने आयोग में अपील की। आयोग ने इस मामले में 25 जून 2016, 24 अक्तूबर 2016 एवं 25 अक्तूबर 2016 को 25-25 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई थी, लेकिन यह धनराशि संबंधित अधिकारी के खाते से आहरित कर राजकोष में जमा नहीं की गई। आदेश का पालन न होने पर विनोद कुमार ने सूचना आयोग को जानकारी दी। इस पर सूचना आयोग ने तीन फरवरी 2018 को उप वन संरक्षक को नोटिस जारी कर आयोग में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें