मंत्री के आश्वासन पर प्रदेशव्यापी तालाबंदी स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने वेतन, पेंशन बोनस भुगतान एवं एकीकरण की मांग को लेकर पेयजल मंत्री के आश्वासन के बाद प्रदेशव्यापी तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया, लेकिन समिति का पेयजल निगम मुख्यालय में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
धरने पर बैठे समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समिति का प्रतिनिधिमंडल लंबित मांगों को लेकर पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मिला था। मंत्री से हुई वार्ता सकारात्मक रही। मंत्री ने कहा कि पेंशन व वेतन का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष एमएस बिष्ट ने कहा कि मंत्री के आश्वासन के बाद तालाबंदी के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है, लेकिन कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
धरना देने वालों में जीसी पंत, एसपी गौरोला, अरविंद सैनी, टीएस भंडारी, वीडी पेटवाल, जीएस फर्स्वाण, केके पांडे, गणेश राम, पीएस रावत, आशीष शर्मा, एसपी डंडरियाल, केआर कैंथूरा, मनमोहन सिंह नेगी, मालती मिश्रा, फातिमा खान आदि शामिल रही।