फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की खामियां बनी छात्रों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीबीएसई नीट का नोटिफिकेशन इतने इंतजार के बाद कई खामियां लेकर आया है। एक ओर भाषा को लेकर असमंजस है तो दूसरी ओर उत्तराखंड में परीक्षा केंद्रों को लेकर भी असमंजस पैदा हो गया है। सीबीएसई ने उत्तराखंड में केवल दो परीक्षा केंद्र बताए हैं जबकि रुड़की को उत्तर प्रदेश का हिस्सा बता दिया है। इस वजह से पहले ही दिन छात्र काफी असमंजस में नजर आए।
विज्ञापन

इस साल नीट परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि हिंदी व अंग्रेजी को छोड़कर बाकी भाषाओं में पेपर देने के लिए संबंधित राज्य में जाना होगा। क्योंकि उन भाषाओं के केंद्र, केवल उन्हीं राज्यों में बनाए जाएंगे। सीबीएसई ने यह भी साफ किया है कि भाषा कोई भी हो लेकिन नीट के प्रश्न पत्र एक जैसे ही आएंगे। यानी जो प्रश्न उर्दू में आएंगे, वहीं हिंदी या अन्य भाषा में आएंगे। नीट के इस नोटिफिकेशन में उर्दू भाषा को शामिल तो किया गया है लेकिन परीक्षा में उर्दू माध्यम चयनित करने वाले छात्र किस राज्य में परीक्षा देंगे, इसका कहीं जिक्र नहीं किया गया है। इस वजह से कई छात्र असमंजस में हैं। इसी प्रकार, उत्तराखंड में नीट के दो परीक्षा केंद्र देहरादून और हल्द्वानी बताए गए हैं। रुड़की को सीबीएसई ने उत्तर प्रदेश का हिस्सा बता दिया है। इस वजह से जो छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, वह रुड़की केंद्र न होने से मायूस हो रहे हैं। क्योंकि रुड़की में परीक्षा केंद्र लेने के लिए उन्हें राज्य में उत्तर प्रदेश का चयन करना पड़ेगा। इससे एक समस्या यह भी हो जाएगी कि कहीं उन्होंने यूपी का परीक्षा केंद्र रुड़की भरा तो बाद में काउंसिलिंग में उन्हें समस्या न हो जाए। इसी प्रकार, नोटिफिकेशन में पौड़ी गढ़वाल के बजाए केवल गढ़वाल लिखा गया है। जबकि यहां पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल नाम से दो जिले हैं। छात्रों को असमंजस है कि कहीं वह गलती से टिहरी न भर दें। आवेदन फॉर्म में गढ़वाल के बजाए पौड़ी गढ़वाल होना चाहिए था। परीक्षा विशेषज्ञ एवं अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत का कहना है कि सीबीएसई जैसे इतने हाईटेक बोर्ड में ऐसी गलतियां सामने आना दुर्भाग्य की बात है। बोर्ड को तत्काल यह गलतियां सुधारनी चाहिए। ताकि उत्तराखंड के छात्रों को यह पता रहे कि यहां तीन शहरों में नीट एग्जाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें