फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगी में सफाई न होने पर बिफरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बंजारावाला-कारगी क्षेत्र के मुस्लिम कॉलोनी में लंबे समय से सफाई न होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने एडीएम प्रशासन अरविंद पांडे को सफाई कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि सफाई न होने से क्षेत्र में बीमारी फैल रही है। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी मो. वसीम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बताया कि कारगी क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। गंदगी से नालियां चोक हो गई हैं। जिसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं। क्षेत्र में सफाई के लिए नगर निगम की ओर से सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। वार्ड-42 लोगों ने बताया कि पार्षद और नगर निगम अफसरों से भी कई बार मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने क्षेत्र से कूड़ा उठवाने को सफाई कर्मियों की तैनाती और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर पार्षद और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ निगम में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। एडीएम ने नगर निगम प्रशासन को निर्देश देकर सफाई कराने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में सलीम कुरैशी, केशव खंडूरी, जावेद अली, अमजद अली, यासीन मलिक, आशिक अली, अरशद, शाहिद, बिल्ला त्यागी, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
कारगी चौक पर नहीं होती सफाई, लाइटें भी खराब
कारगी चौक निवासी एडी प्रसाद, रूपा प्रजापति आदि ने बताया कि चौक पास बंजारावाला रोड पर कई लाइटें काफी समय से खराब हैं। जिससे वहां रात में अंधेरा रहता है। चौक पास दो बैंक, तीन एटीएम और अस्पताल हैं। इसके बावजूद वहां लाइटें ठीक नहीं की गई हैं। यहां काफी समय से सफाई भी नहीं की गई है। कई बार इन समस्याओं को दूर कराने के लिए पार्षद से मांग की गई लेकिन हर बार इधर-उधर की बात कह कर टरका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें