ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
शहर के मदरसों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद मदरसे के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए।
आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा दार-ए अरकम में ध्वजारोहण के बाद मदरसे के छात्रों ने कौमी एकता के गीत गए। मुख्य अतिथि डॉ. जमशेद उस्मानी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को बराबरी का दर्जा देता है। इस मौके पर संस्था के सचिव मोहम्मद शाहनजर, दार-ए अरकम एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल, मौलाना अब्दुल वाजिद, तोसीफ , कारी आरिफ, कारी बाबर, कारी इरफान, कारी फिरोज आदि उपस्थित रहे।
मदरसा आजाद एजुकेशनल एकेडमी हाईस्कूल मेहूंवाला में शिक्षाविद् डॉ. एस फारूख और प्रबंधक मौलाना रिसालुद्दीन हक्कानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मदरसे के बच्चों ने कई नाटक प्रस्तुत किए और अन्य मोहक प्रस्तुतियां दीं। यहां मोहम्मद फिरोज आदि मौजूद रहे। मरकज बशारतुल इस्लामी शिमला रोड में मदरसे के प्रबंधक मौलाना इत्फिकार अहमद कासमी ने ध्वजारोहण किया।
इस्लामिया स्कूल अजबपुर कलां में मुख्य अतिथि वक्फ बोर्ड की सदस्य नजमा खान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर हाजी सलीम अहमद, बिलाल अहमद, कारी मोहसिन, चांद आदि उपस्थित रहे।