फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गढ़वाल-कुमाऊं की साझी संस्कृति ‘शकुना दे’ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल-कुमाऊं की साझी संस्कृति ‘शकुना दे’ का विमोचन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/ देहरादून।
पांडवाज क्रिएशन ने शनिवार को गढ़वाल-कुमाऊं की साझी संस्कृति पर आधारित टाइम मशीन सीरीज का तीसरा वीडियो ‘शकुना दे’ लांच किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड रत्न नरेंद्र सिंह नेगी समेत लोक संस्कृति और साहित्य से जुड़े कई लोगों ने वीडियो की लांचिंग की। इस दौरान अतिथियों ने पुराने लोकगीतों को नए स्वरूप में पिरोने वाले डोभाल बंधुओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में शनिवार को वीडियो लांच करने के बाद पांडवाज क्रिएशन के ईशान, कुणाल और सलिल डोभाल ने बताया कि टाइम मशीन सीरीज के जरिये वह पुराने और भूले जा चुके लोक गीतों को नया स्वरूप प्रदान कर लोगों के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। इन गीतों को सुनकर आदमी अपने बचपन और बीते दिनों को याद करे, इसलिए गीत को टाइम मशीन नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि ‘शकुना दे’ में उन्होंने कुमाऊं की लोक संस्कृति को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने का प्रयास किया है। अत्याधुनिक टेन डी तकनीक पर आधारित संगीत में भी कई प्रयोग किए गए हैं, जो श्रोताओं को पसंद आएंगे। इस प्रयास के लिए प्रसिद्ध गायक नरेंद्र सिंह नेगी, उनकी पत्नी ऊषा नेगी, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, लोक कलाकार ओम बधाणी, संजय कुकशाल, समीर शुक्ला ने डोभाल बंधुओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संजय शर्मा, विनोद बछेती, दिवाकर उनियाल, अरुण डबराल, अग्रहया राठौर, श्यामला राठौर, प्रेम मोहन डोभाल, गणेश व्यास, प्रदीप चमोली, सरदार सिंह पंवार, अंजली खरे, सिमरन सुयाल, एकता, शुभम कर्नाटकी, अनामिका वशिष्ठ समेत बड़ी संख्या में कलाकार व संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें