फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरु से लेकर भाजपा के कैबिनेट मंत्री के तौर पर पहचान रखने वाले सतपाल महाराज ने बड़े ही सादगी से अपना पक्ष रखकर हर किसी को प्रभावित किया। माना जा रहा था कि अंदर ही अंदर महाराज बेहद ही क्रोधित हैं और निश्चित तौर पर उनकी नाराजगी किसी न किसी पर भारी पड़ेगी। हां, महाराज की मान मनौव्वल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को साढ़े तीन घंटे जरूर लगे, लेकिन जब उसके बाद मीडिया से सतपाल महाराज रूबरू हुए तब उन्होंने कही भी गुस्सा झलकने नहीं दिया। बड़े ही सरल भाव में उन्होंने ये जरूर कहा कि संस्था कब्जा नही करती है, न ही कभी कब्जा किया है। हां, आश्रम के गेट पर कूड़ा डाला जाना गलत था। पूरे विवाद को लेकर भी सादगी से जवाब दिया। उनके चेहरे पर कभी भी आक्रोश देखने को नहीं मिला। कैबिनेट मंत्री ने हरिद्वार और प्रदेश को लेकर बनाई जा रही कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें