फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण न होने पर नौ को करेंगे चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गैरसैंण। रामलीला मैदान में पार्किंग निर्माण को लेकर 9 जुलाई को रामगंगा टैक्सी यूनियन की ओर से प्रस्तावित चक्काजाम को लेकर सर्वदलीय बैठक की गई। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बैठक में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से रामलीला मैदान में टैक्सी स्टैंड के निर्माण की घोषणा की गई थी। अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने पर भी इस दिशा में कार्य नहीं किया जा रहा है। निर्णय लिया गया कि यहां बहुउद्देश्यीय टैक्सी स्टैंड में भूतल पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पिछले हिस्से में टैक्सी स्टैंड और द्वितीय तल में सभा मंडप का निर्माण होने से नगर का पौराणिक रामलीला मैदान आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो जाएगा। यदि जल्द इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो नौ जुलाई को चक्काजाम को सफल बनाने में जन प्रतिनिधि और व्यापारी भी आगे आएंगे। बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमति बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़, पुष्कर सिंह, पूरण सिंह, धनीराम, रंजीत शाह आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं दूसरी ओर एसडीएम स्मृति परमार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए पांडुवा घाट में 10 नाली भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां पर गौचर पनघट की भूमि होने से टैक्सी स्टैंड के निर्माण में असमंजस की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें