फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक तीन डाक्टरों ने ही किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। डाक्टरों के अभाव से जूझ रहे जिले के अस्पतालों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने एक साथ 15 डाक्टरों के स्थानांतरण कर दिए, जिनमें से अधिकांश डाक्टरों ने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन भी कर दिया। लेकिन टिहरी के लिए स्थानांतरित हुए 14 डाक्टरों में से केवल तीन ने तैनाती दी है। बौराड़ी जिला चिकित्सालय से चार, संयुक्त अस्पताल नरेंद्रनगर से दो और पिलखी अस्पताल से एक डाक्टर का स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी है।
जिला बौराड़ी अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर से लेकर 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 28 एलोपैथिक चिकित्सालय, 23 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र समेत 204 स्वास्थ्य केंद्र छह लाख की अधिक आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए खोले गए हैं। जिले में 206 डाक्टरों के पद सृजित है। इसके सापेक्ष 99 डाक्टर ही तैनात थे, लेकिन वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों से 15 डाक्टरों के स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा झटका लग सकता है। स्थानांतरित हुए अधिकांश डाक्टरों ने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग कर दिया, जबकि जिले में केवल तीन डाक्टर की आए हैं। सरकार ने जिला अस्पताल बौराड़ी से हड्डी, नेत्र, स्त्री और पैथोलॉजिस्ट, श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर से चिकित्साधिकारी, एनेस्थीसिया स्थानांतरित हुए। साथ ही भिलंगना पीएचसी प्रभारी से लेकर चंबा, कीर्तिनगर, हिंडोलाखाल, फकोट समेत आदि अस्पतालों से डाक्टरों का के स्थानांतरण होने से अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमराने लगी है। एक साथ 15 डाक्टरों के स्थानांतरण सुगम में करने और उनके स्थान पर प्रतिस्थानी न होने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक केवल तीन डाक्टरों ने ही ज्वाइनिंग दी है। उम्मीद है कि जल्द और डाक्टर भी पहुंच जाएंगे। प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिस्थानी आने पर ही डाक्टरों को रिलीव किया जाए। - डा. वाईएस थपलियाल, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें