फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर शव आसन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
भारतीय किसान यूनियन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर योग करने का ऐलान किया है। हरिद्वार में चल रहे किसान महाकुंभ में 21 जून को लखनऊ में शव आसन करने का फैसला भी लिया गया। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ में विशाल योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। किसान महाकुंभ में पहुंचे कई राज्यों के किसान नेताओं ने मध्य प्रदेश में किसानों की हत्या पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी किसान की आत्महत्या को गंभीर मामला मानते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग उत्तराखंड सरकार से की गई।
हरिद्वार के गंगा तट पर चल रहे किसान महाकुंभ के दूसरे दिन कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई। लालकोठी परिसर में हुई बैठक में किसानों ने मोदी सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे चौड़े वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने तीन साल में किसानों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया। कहा तो यह गया था कि फसल पर आने वाली लागत से ज्यादा कीमत सरकार किसान को उपलब्ध कराएगी, लेकिन स्थिति यह है कि किसान लागत जितना मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड सहित पूरे देश में कर्ज में डूबे किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है। कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि 21 जून को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कई मंत्री आसन कर योग दिवस मना रहे होंगे, तब देश भर के किसान अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर उतरकर सरकार के खिलाफ योग मनाएंगे। आत्महत्या कर रहे किसानों की तरफ सरकार का ध्यान दिलाने के लिए शव आसन कराएंगे और खुद को मृत घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रवक्ता राकेश टिकैत, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, निशांत चौधरी, मनोज सोही, बागपत जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष सहारनपुर धीरज लाठियान, चंद्रपाल फौजी, बलराम सिंह नंबरदार, विजयपाल सिंह, विनय कुमार, विजय शास्त्री, रवि कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार, हुकुम सिंह रावत, विकेश कुमार, पौड़ी जिलाध्यक्ष कर्म सिंह नेगी, पछवादून के संदीप दूबे सहित बड़ी संख्या में वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें